छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG NEWS : आकाशीय बिजली के चपेट में आके तीन महिलाओं की मौत

बालोद. जिले में आज अचानक बारिश हुई. वहीं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसना की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और आगे की कार्रवाई कर रही

मिली जानकारी के मुताबिक, महिलाएं खेत में काम करने गए थे और बारिश होने पर पेड़ के नीचे गए. इसी दौरान तीन महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई. घटना के बाद तत्काल तीनों को देवरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

मृतक चमेली निषाद ,कामीन निषाद और बिसंतीन साहू ग्राम किसना के निवासी हैं. बताया जा रहा कि मृतक दो महिलाएं एक ही परिवार के हैं. पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button