छत्तीसगढ़रायपुर संभागसरगुजा संभाग

Chhattisgarh : पति को छोड़ भांजे से मामी ने कर ली थी लव मैरिज फिर हुआ खूनी ‘बर्थडे’ पार्टी

Chhattisgarh : सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। 24 वर्षीय हेमंत सोलंकी ने अपनी ही पत्नी (जो पहले रिश्ते में उसकी मामी थी) पिंकी सोलंकी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी ने अपने जन्मदिन का सहारा लिया।

प्यार, पलायन और शक की दीवार
इस कहानी की शुरुआत 8 साल पहले हुई थी। पिंकी की शादी शिवदास से हुई थी, लेकिन जब भांजा हेमंत उनके साथ रहने आया, तो मामी और भांजे के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। पिंकी ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और उम्र में 2 साल छोटे भांजे हेमंत से लव मैरिज कर ली। कुछ समय बाद हेमंत को पिंकी के सोशल मीडिया इस्तेमाल और अन्य लोगों से बात करने पर शक होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि पिंकी अपनी दो बेटियों के साथ अलग रहने लगी।

साजिश का ‘डेथ वारंट’: पिलखा पहाड़ पर खूनी खेल
29 जनवरी को हेमंत का जन्मदिन था। उसने सुलह करने और बर्थडे मनाने के बहाने पिंकी को बुलाया। दोनों अंबिकापुर के एक होटल में मिले, नाश्ता किया और साथ समय बिताया।हेमंत उसे बाइक पर बिठाकर मोरभंज डेम (पिलखा पहाड़) के पास ले गया।वहां दोनों ने मिलकर केक काटा और शराब पी। जैसे ही पिंकी नशे की हालत में हुई, हेमंत का असली चेहरा सामने आ गया।उसने पहले दुपट्टे से पिंकी का गला घोंटा और फिर पास रखे चाकू से उसका गला रेंत दिया।

पुलिस की गिरफ्त में ‘कातिल पति’
पिंकी की बहन रिंकी ने जब देखा कि उसकी बहन वापस नहीं लौटी और मोबाइल बंद है, तो उसने पुलिस को सूचना दी। शक की सुई सीधे हेमंत पर थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि कड़ी पूछताछ में हेमंत टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और अन्य साक्ष्य जुटा लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इस खूनी रंजिश ने न सिर्फ एक महिला की जान ली, बल्कि उसकी दो मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया छीन लिया और पिता (सौतेला) को जेल पहुंचा दिया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button