छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

दंतैल हाथी के उत्पात से ग्रामीणों की उड़ी नींद, वन विभाग ने अलर्ट रहने कहा 

बालोद। जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी जमकर उत्पात मचा रहा है. बीती रात कई गांवों के अंदर दंतैल हाथी घुस गया और फसलों को नुकसान पहुंचाया. जिससे ग्रामीणों को दहशत में रात गुजारनी पड़ी. इस बीच वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की है

दंतैल हाथी को लेकर वन विभाग ने ग्राम जगतरा, सोहतरा, बिच्छीबाहरा, खैरडीगी, धनापुरी, ओड़ेनाडीह, डोकला आदि गांवों को अलर्ट किया है और जंगल नहीं जाने की अपील की है. वर्तमान में हाथी जंगली भेजा गांव के जंगल में उपस्थित है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button