छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

Chhattisgarh News -दिनदहाड़े महिला से 10 लाख की लूट, नौकरानी ने महिलाओं का गैंग बनाकर घटना को दिया अंजाम

Raigarh News -रायगढ़ शहर के सूर्या विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े एक महिला से 10 लाख से अधिक की लूट हो गई। तीन महिलाएं घर में घुसी और उन्होंने मकान मालकिन को रस्सी से बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद सीसीटीवी के आधार पर एक महिला की पहचान पुलिस ने की है जो पीड़िता के घर में मेड का काम करती थी। बताया जाता है कि सूर्या विहार कॉलोनी में शालिनी अग्रवाल घर में अकेली थी। सुबह तकरीबन 9:30 बजे के आसपास तीन महिलाएं घर में घुसी और उन्होंने मकान मालकिन शालिनी अग्रवाल को रस्सियों से बांधा और पचास हजार नगद सहित लगभग दस लाख के गहने लेकर फरार हो गई।

बता दे कि आरोपियों के भागने के बाद महिला ने शोर मचाया जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना के बाद चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है मामले की जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों से महिला की सीसीटीवी फुटेज बरामद हुए हैं जिसके आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button