Chhattisgarh News : किरणमयी नायक बनी रहेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, हाईकोर्ट ने जबरिया कार्रवाई पर लगाई रोक

रायपुर. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद कोहराम मचा हुआ है इस बीच बड़ी खबर यह है कि महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक बनी रहेंगी. नायक की याचिका पर तत्काल सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस चंद्रवंशी ने किसी भी प्रकार की जबरिया कार्रवाई पर रोक लगा दी है.
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने एक पत्र जारी कर सभी निगम मंडल और आयोग के अध्यक्ष को तत्काल पद से मुक्त करने का आदेश किया था. इस आदेश के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने जस्टिस चंद्रवंशी की बेंच में याचिका दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुए आज स्टे दे दिया है.
महिला आयोग की अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है. छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद किरणमयी नायक को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था, उन्होंने अपना एक कार्यकाल पूरा कर लिया, इसके बाद जुलाई 2023 में ही उनके कार्यकाल को बढ़ा दिया गया था. इसका मतलब अब वह जुलाई 2026 तक महिला आयोग के अध्यक्ष के रूप में बनी रहेंगी.
- राजिम कुंभ में ‘इवेंट कंपनी’ की मनमानी: कलाकारों को नहीं मिला खाना, भड़के विधायक ने खुद ले जाकर खिलाया भोजन; जनप्रतिनिधि धरने पर
- बस्तर पंडुम में दिखी आदिवासी जीवन की झलक, प्रदर्शनी देखकर मंत्रमुग्ध हुए गृहमंत्री अमित शाह, विजेताओं को मिला सम्मान
- बस्तर पंडुम 2026 : गृह मंत्री अमित शाह ने प्रस्तुत किया बस्तर के विकास का रोडमैप, कहा- 5 साल में बनेगा विकसित इलाका
- माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव, बस्तर पंडुम 2026 ने जीता दिल, सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा,गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
- Chhattisgarh News : तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे दोगुना करने का झांसा देकर पार्षद से लाखों की ठगी, थमा गया चिल्ड्रन बैंक के नकली नोटो का झोला






