मनोरंजन

10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?

Dhanush Legal Notice: तमिल अभिनेता धनुष को उनकी पुरानी फिल्म ‘नान रुद्रन’ के कारण 20 करोड़ रुपए का लीगल नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार, धनुष को फिल्म को पूरा करने के लिए 2026 के अंत तक का समय दिया गया है। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो उन्हें 20 करोड़ रुपए के साथ-साथ 1 करोड़ रुपए अतिरिक्त मुआवजा देना होगा।

धनुष को यह नोटिस एडवोकेट ए. चिदंबरम की ओर से जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार, साल 2016 में धनुष ने इस फिल्म पर साइन किया था, लेकिन बाद में उन्होंने इसे अधूरा छोड़ दिया। प्रोडक्शन हाउस ने इस पर आपत्ति जताई, तब धनुष ने वादा किया कि वे कंपनी के साथ दूसरी फिल्म डायरेक्ट करेंगे और उसमें एक्ट भी करेंगे। हालांकि, उन्होंने वह वादा पूरा नहीं किया।

प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि उन्होंने धनुष के भरोसे करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए, साथ ही फिल्म में नागार्जुन और एसजे सूर्या को शामिल किया और उनका भुगतान भी किया। इसके बावजूद फिल्म बीच में रोक दी गई। धनुष ने पूरी स्क्रिप्ट नहीं दी और अपनी डेट्स अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए दे दी, जिससे विवाद बढ़ गया।

लीगल नोटिस में धनुष को 1 हफ्ते का समय दिया गया है कि वे जवाब दें और तय करें कि क्या वे इस अधूरी फिल्म को 2026 के अंत तक पूरा करेंगे या नहीं। अगर धनुष फिल्म पूरा कर देते हैं, तो कोई कानूनी कार्रवाई या अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर ऐसा नहीं करते, तो उन्हें मुआवजा और कानूनी कार्रवाई दोनों का सामना करना पड़ेगा।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button