रायपुर संभाग

मै भी बनूंगा सीएम…हर कोई बनना चाहता, मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था – टीएस बाबा

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्‍ट्रीय अधिवेशन के बीच प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सीएम की कुर्सी को लेकर एक बार फिर दावा ठोक दिया है,मंत्री सिंहदेव ने मीडिया से बातचीत में कहा, हर कोई सीएम बनना चाहता है। मेरा चेहरा भी सीएम पद के लिए था। मौका मिला तो मैं भी सीएम बनूंगा और जनता के लिए काम करूंगा। पीएम चेहरे के लिए, मुझे लगता है कि चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि किस पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति अधिक है।
बता दें कि छत्‍तीसगढ़ के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री टीएस सिंह ने सीएम पद के लिए उस वक्‍त दावा ठोक दिया जब रायपुर में कांग्रेस का राष्‍ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। इससे पहले भी सिंहदेव छत्‍तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कह चुके हैं। लेकिन आला कमान की ओर से इस पर कोई निर्णय नहीं लिए जाने से सिंहदेव खासे नाराज चल रहे हैं।
बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी छत्‍तीसगढ़ की सत्‍ता में दूसरी बार कब्‍जा करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। ऐसे में सिंहदेव का प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बात करना कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकता है।

🆅🅸🅳🅴🅾 16 प्रावधानों और 32 नियमों में संशोधन,कांग्रेस अध्यक्ष को CWC के सदस्यों को नॉमिनेट करने का अधिकार

ख़बर को शेयर करें

Back to top button