रायपुर में सनी लियोनी के इवेंट की नहीं ली गई अनुमति, पुलिस बोली गर हुआ तो…

राजधानी रायपुर में पिछले कुछ दिनों से एक ही चर्चा थी—सनी लियोनी आ रही हैं! लेकिन अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। ताजा अपडेट यह है कि सनी का रायपुर दौरा रद्द हो गया है, और इसके पीछे ‘कानून’ और ‘विरोध’ की डबल डोज है।
पुलिस की ‘रेड सिग्नल’: परमिशन ही नहीं ली!
रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस तथाकथित इवेंट के लिए किसी ने दरवाजा भी नहीं खटखटाया। एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि की है कि इवेंट के लिए कोई आधिकारिक अनुमति (Permission) नहीं ली गई है, बिना अनुमति कार्यक्रम करने वाली समितियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
बजरंग दल का ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार
जैसे ही खबर फैली कि 22 तारीख को सनी लियोनी रायपुर में कदम रखेंगी, सोशल मीडिया का पारा चढ़ गया। हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने मोर्चा खोलते हुए साफ चेतावनी दी थी कि रायपुर की धरती पर ऐसा कोई इवेंट स्वीकार नहीं होगा जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हो। युवाओं पर इसका गलत असर पड़ेगा। संगठन ने सख्त लहजे में कहा था कि अगर आयोजन हुआ, तो वे चुप नहीं बैठेंगे और किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन और आयोजकों की होगी।






