छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

नया रायपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पार्किंग में ही विदेशी छात्र हो गए शुरु, लोग बोले बेशर्मी की हद…

नया रायपुर के शांत माहौल में इन दिनों एक वीडियो ने खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ तस्वीरों और फुटेज ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के सब्र का बांध भी तोड़ दिया है।

मामला राखी थाना क्षेत्र के सेक्टर-30 का है। बताया जा रहा है कि एक रिहायशी परिसर की पार्किंग उस समय विवाद का केंद्र बन गई, जब वहां विदेशी मूल के कुछ युवक-युवतियों की ‘आपत्तिजनक’ हरकतें कैमरे में कैद हो गई।

जैसे ही यह वीडियो स्थानीय वॉट्सएप ग्रुप्स और सोशल मीडिया पर फैला, इलाके का तापमान बढ़ गया। निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों में इस तरह की गतिविधियां न केवल सामाजिक मर्यादा के खिलाफ हैं, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी चिंताजनक हैं।

नाइजीरियाई छात्रों पर उठे सवाल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मामले में शामिल छात्र अफ्रीकी मूल (विशेषकर नाइजीरिया) के बताए जा रहे हैं, जो नया रायपुर स्थित विभिन्न निजी विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उन्होंने इन छात्रों को रोकने की कोशिश की, तो बात शांति से सुलझने के बजाय मारपीट और बहस तक पहुंच गई। कुछ निवासियों ने दबी जुबान में यह भी आशंका जताई है कि इन छात्रों के तार क्षेत्र में सक्रिय नशे के अवैध कारोबार से जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए राखी थाना पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस प्रशासन का रुख इस मामले में काफी स्पष्ट है,सबसे पहले वायरल वीडियो की सत्यता और लोकेशन की बारीकी से जांच की जा रही है।वीडियो में दिख रहे चेहरों की पहचान कर उनके वीज़ा और यूनिवर्सिटी दस्तावेजों को खंगाला जाएगा।अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि यदि कानून का उल्लंघन पाया गया, तो सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र के नागरिकों ने मांग की है कि रिहायशी इलाकों में विदेशी छात्रों के वेरिफिकेशन और उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के लिए ठोस प्रोटोकॉल बनाया जाए।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button