छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

बिलासपुर: सरकारी राशन दुकान दिलाने के नाम पर ‘सौदा’, 90 हजार की रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की स्ट्राइक जारी है। ताजा मामले में बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर (खाद्य निरीक्षक) श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

राशन दुकान का ‘खेल’ और ACB का जाल
आरोपी फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार ने एक व्यक्ति को सरकारी उचित मूल्य की दुकान (कंट्रोल शॉप) आवंटित कराने और विभागीय प्रक्रिया को आसान बनाने के एवज में भारी भरकम रिश्वत की मांग की थी।राशन दुकान दिलाने के नाम पर किस्तों में पैसे तय किए गए थे। पीड़ित ने इस अवैध मांग की जानकारी ACB को दी।शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाया। जैसे ही मस्तूरी में फूड इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपयेकी नकदी पकड़ी, टीम ने उन्हें धर दबोचा।

रंगे हाथों गिरफ्तारी
गिरफ्तारी के बाद जब आरोपी के हाथ केमिकल युक्त पानी से धुलवाए गए, तो पानी का रंग गुलाबी हो गया, जो रिश्वत के लेनदेन का पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण है। इस कार्रवाई से खाद्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button