छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

गुरु घासीदास विवि में होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे

बिलासपुर की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU) में होली का हुड़दंग उस वक्त जंग के मैदान में बदल गया, जब गुलाल उड़ाते छात्रों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। शांति और भाईचारे का त्योहार देखते ही देखते ‘दंगल’ में तब्दील हो गया।

रंग, रफ्तार और ‘रण’: जब गुलाल के बीच चले लात-घूंसे
दरअसल बुधवार, 25 फरवरी को बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में माहौल पूरी तरह रंगीन था। ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) द्वारा आयोजित ‘रंगोत्सव’ में छात्र डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। हवा में अबीर था और चेहरे पर मुस्कान, लेकिन यह खुशनुमा माहौल ज्यादा देर टिक न सका।

विवाद की वजह: “स्टेज का मोह”
कहते हैं कि मंच (Stage) सबको प्यारा होता है, और यही चाहत इस मारपीट की जड़ बनी,कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे,दूसरे गुट ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बात ‘तू-तू मैं-मैं’ से बढ़कर ‘जूतम-पैजार’ तक पहुंच गई। जो हाथ एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे, वो अचानक कॉलर पकड़ने और मुक्के बरसाने में जुट गए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्र एक-दूसरे के कपड़े खींचते और धूल चटाते साफ नजर आ रहे हैं।

मामूली’ कह कर पल्ला झाड़ा
हंगामे के बाद जब वीडियो वायरल हुआ, तो छात्र नेताओं के बयान भी सामने आए।”लॉ के स्टूडेंट्स के बीच आपस में कुछ कहासुनी हुई थी। विवाद बड़ा नहीं था, उन्हें समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया है।” आराध्य तिवारी, पूर्व अध्यक्ष (यूनिवर्सिटी ईकाई)

यूनिवर्सिटी इकाई के अध्यक्ष तुषार साहू ने इसे ‘अज्ञात तत्वों’ की शरारत करार दिया, जिनका मकसद कार्यक्रम का मजा किरकिरा करना था।

पुलिस तक नहीं पहुंची ‘होली की हुड़दंग’
दिलचस्प बात यह है कि कोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस बड़ी मारपीट की भनक पुलिस फाइलों तक नहीं पहुंची है,किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, पुलिस भले ही बेखबर हो, लेकिन मारपीट का यह ‘एक्शन ड्रामा’ सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button