रायपुर संभाग

राज्यसभा चुनाव: बिहार में बीजेपी की नजर, विजय शर्मा बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

रायपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी ने विभिन्न राज्यों में चुनावी प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को बिहार का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भी यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।


देश के 10 राज्यों की राज्यसभा की खाली हो रही 37 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होना है। बिहार में पांच सीटों के लिए छह उम्मीदवार मैदान में होने के कारण यहां मुकाबला रोचक हो गया है और चुनाव की स्थिति बन गई है।
एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा नेता नितिन नवीन, पूर्व विधायक शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल ने ए.डी. सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।
पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला कड़ा माना जा रहा है। इसी कारण भाजपा ने बिहार में चुनावी रणनीति और मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की तैनाती की है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button