मध्यप्रदेश

UP News: 55 साल के पिता की शादी रुकवाने थाने पहुंचा बेटा, 7वीं बार दूल्हा बनने के मंसबों पर फेरा पानी

Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है. यहां अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर रोक लगाने की मांग की है. इतना ही नहीं बेटे ने अपने पिता पर जमीन बेचने के एडवांस रुपये लेने का आरोप लगाया है. फिलहाल ये मामला प्रदेश की सुर्खियों में बना हुआ है. इस बारे में अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने विस्तार से जानकारी दी है.

थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया

थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव का निवासी नाबालिग लड़का अपने पिता की शिकायत लेकर थाने आया. बेटे ने अपनी तहरीर में अपने पिता के खिलाफ 7वीं शादी का आरोप लगाया है. बेटे ने बताया कि उसके 55 वर्षीय पिता अभी तक 6 शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी करने की तैयारी कर रहे हैं. बेटे का कहना है कि मेरे पिता की मेरी मां से तीसरी शादी थी. मेरी मां से पहले वह दो शादियां और कर चुके थे.

2024 में की थी छठवीं शादी

इन्होंने छठवीं शादी 2024 में की थी, छठवीं पत्नी कुछ दिन साथ रही और जमीन अपने नाम कराने की बात करने लगी. जब पिता ने जमीन उसके नाम नहीं की तो फर उसने जेवर की मांग की और जब जेवर भी नहीं मिला तो फिर वह की और चली गई. अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में हैं. उन्होंने सांतवी शादी करने का ललच दिया है. इसके लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये भी ए़डवांस ले लिए हैं.

जबरन कमाने को करता है मजबूर

नाबालिग बेटे ने थाने में बताया है कि अभी तक उनके पिता आधी से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं. इतना ही नहीं उसने बताया है वह 12 वीं का छात्र है लेकिन पिता उसे जबरन पैसे कमाने के लिए भेज देते हैं. फिलहाल वह बाहर रहता है लेकिन 12 वीं की बोर्ड परीक्षा देने घर आया था. थानाध्यक्ष ने कहा है कि बेटे की शिकायत पर गौर फरमाते हुए पिता को समझाने की कोशिश की जाएंगी.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button