छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : बैठक के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को जड़ा तमाचा, पार्षदों से गाली गलौज

बिलासपुर के मल्हार नगर पंचायत में मल्हार महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक के दौरान अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने उपाध्यक्ष सुशील चौबे को तमाचा मार दिया। साथ ही पार्षदों से गाली-गलौज कर दी, जिससे भाजपा में खलबली मच गई है।

बैठक में विवाद
मल्हार नगर पंचायत ने बुधवार को रेस्ट हाउस में मल्हार महोत्सव की कार्ययोजना पर बैठक बुलाई थी। इसमें अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट, उपाध्यक्ष सुशील चौबे, पार्षदों के साथ एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ मौजूद थे। चर्चा के दौरान किसी मुद्दे पर अध्यक्ष नाराज हो गईं और जोर-जोर से बोलने लगीं।

तमाचा और गाली-गलौज
उपाध्यक्ष सुशील चौबे ने उन्हें शांत रहने को कहा, तो गुस्साए अध्यक्ष ने उन्हें तमाचा जड़ दिया। इसके बाद पार्षदों पर भी गाली-गलौज की, जिससे अधिकारी हैरान रह गए। स्थिति बिगड़ने पर बैठक स्थगित कर दी गई।

बैठक में मौजूद नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने उन्हें अपनी बात सही तरीके से रखने के लिए कहा। इससे नाराज होकर नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने उपाध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया। साथ ही उन्होंने बैठक में मौजूद पार्षदों से गाली-गलौज की। इससे वहां मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान अध्यक्ष ने वहां मौजूद लोगों से भी अभद्रता की। नगर पंचायत अध्यक्ष की हरकतों को देखते हुए अधिकारियों ने बैठक स्थगित कर दी। अब नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों ने इसकी शिकायत भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल से की गई है। इसके अलावा पार्टी के नेताओं को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

दोनों भाजपा से जुड़े इसलिए चल रही समझाइश की कोशिश
मल्हार नगर पंचायत में भाजपा का कब्जा है। रेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष से मारपीट की। साथ ही पार्षदों से भी गाली-गलौज की। इसकी जानकारी मिलते ही भाजपा के पदाधिकारियों ने दोनों पक्ष के बीच समझौते का प्रयास शुरू कर दिया है।

सीएमओ कार्यालय में घुसकर की थी अभद्रता
नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी केंवट ने इससे पहले नगर पंचायत सीएमओ के कार्यालय में घुसकर अभद्रता की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। बाद में नगर पंचायत सीएमओ ने इसकी शिकायत मल्हार चौकी में की। इस पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जा रही है।

मल्हार नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने बैठक के दौरान हुई घटना की शिकायत की है। इसकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- मोहित जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर।

रेस्ट हाउस में बैठक के दौरान अध्यक्ष ने सार्वजनिक रूप से जिस तरह से हरकत की है उसकी शिकायत पार्टी फोरम में कर दी गई है। पार्टी अध्यक्ष की ओर से जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।- सुशील चौबे, उपाध्यक्ष नगर पंचायत मल्हार।​

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button