छत्तीसगढ़रायगढ़ संभागरायपुर संभाग

Chhattisgarh : अपने ही पार्टी के नेता ने मंत्री टंकराम को दी खुली चुनौती, कहा ‘जो उखाड़ना है उखाड़ लो…’

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की राजनीति में उस वक्त उबाल आ गया, जब भाजपा के ही एक पदाधिकारी ने अपनी सरकार के मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सालर मंडल के भाजपा अध्यक्ष रामकुमार थूरिया की एक फेसबुक पोस्ट ने जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक खलबली मचा दी है।

“जो उखाड़ना है उखाड़ लो…”

रामकुमार थूरिया ने फेसबुक पर सीधे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा को निशाने पर लेते हुए लिखा— “जो उखाड़ना है उखाड़ लो…”। मंडल अध्यक्ष ने केवल चुनौती ही नहीं दी, बल्कि प्रभारी मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निर्णयों से सारंगढ़ जिला कमजोर हो रहा है। अपनी ही सरकार के कद्दावर मंत्री के खिलाफ इस तरह की तीखी बयानबाजी ने संगठन की एकजुटता पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस ने ली चुटकी: “ये तो बस शुरुआत है”

सत्ताधारी दल के भीतर मचे इस घमासान को विपक्ष (कांग्रेस) ने हाथों-हाथ लिया है। कांग्रेस नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को साझा करते हुए तंज कसा कि भाजपा में ‘अंतर्कलह’ अब सड़कों पर आ गई है। कांग्रेस का कहना है कि जब संगठन के पदाधिकारी ही अपने मंत्रियों से खुश नहीं हैं, तो जनता का क्या हाल होगा।

भाजपा संगठन में मची खलबली

इस घटनाक्रम के बाद भाजपा के जिला और प्रदेश संगठन में सुगबुगाहट तेज है। कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा है कि आखिर विवाद की असली जड़ क्या है? क्या यह केवल एक व्यक्ति का आक्रोश है या जिले में प्रभारी मंत्री की कार्यशैली को लेकर अंदरूनी असंतोष गहरा चुका है?

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button