छत्तीसगढ़

CG News: बस्तर की बदलती तस्वीर का उत्सव, 22 मार्च को होगी ‘बस्तर मैराथन’, जगदलपुर से चित्रकोट तक दौड़ेंगे एथलीट

CG News: बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के नए युग का जश्न मनाने के लिए आगामी 22 मार्च 2026 को ‘बस्तर मैराथन’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. यह मैराथन जिला मुख्यालय जगदलपुर से शुरू होकर विश्व प्रसिद्ध जलप्रपात चित्रकोट तक आयोजित की जाएगी.

शांति और विकास का संदेश
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य दुनिया को बस्तर की सकारात्मक और बदली हुई तस्वीर से रूबरू कराना है. बस्तर आईजी पी. सुन्दराज ने कहा कि बस्तर अब पूरी तरह सुरक्षित है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक विरासत पर्यटकों और एथलीट के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.

अबूझमाड़ पीस मैराथन की तर्ज पर तैयारी
इससे पहले आयोजित ‘अबूझमाड़ पीस मैराथन’ की अभूतपूर्व सफलता और उसमें देश-विदेश के धावकों के भारी उत्साह को देखते हुए इस बार बस्तर मैराथन को लेकर भी व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. प्रशासन और आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस बार भी बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट इस दौड़ का हिस्सा बनेंगे.

पर्यटन और संस्कृति का संगम
मैराथन के माध्यम से प्रतिभागियों को बस्तर की वादियों और यहां की समृद्ध परंपराओं को करीब से देखने का अवसर मिलेगा. यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देगा, बल्कि बस्तर के पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को भी नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button