छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ कैडर के IPS संतोष सिंह जाएंगे सेंट्रल डेपुटेशन पर, CISF में मिली प्रतिनियुक्ति

2011 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल CISF में डीआईजी के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली हैं। संतोष सिंह पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस, एससीआरबी के पद पर पदस्थ हैं। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने आईपीएस संतोष सिंह की डेपुटेशन को मंजूरी देते हुए आदेश जारी कर दिया हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में आईपीएस सिंह को तत्काल नई जिम्मेदारी पर ज्वाइन करने के लिए रिलीव करने कहा गया हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button