राजधानी रायपुर में चोरो ने बनाया गैस सिलेंडर को बनाया निशाना


राजधानी रायपुर में शातिर चोरों ने अपना Modus Operandi (काम करने का तरीका) पूरी तरह बदल दिया है। अब तिजोरियों के ताले तोड़ने की मेहनत के बजाय, चोर आंगन में रखे गैस सिलेंडरों पर हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसा लगता है जैसे चोरों ने अब “स्मार्ट वर्किंग” के साथ-साथ “किचन बजट” पर भी नजर डाल ली है।
बजाज कॉलोनी में ‘गैस कांड’
ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बजाज कॉलोनी का है। यहाँ के निवासी और कारोबारी रितेश उप्पल के घर को चोरों ने अपना निशाना बनाया,चोरों ने बड़े ही इत्मीनान से घर के आंगन में कदम रखा,कोई कीमती इलेक्ट्रॉनिक्स या गाड़ी नहीं, बल्कि वहाँ रखा कीमती गैस सिलेंडर,सिलेंडर उठाया और रफूचक्कर हो गए
कैमरे में कैद ‘सिलेंडर चोर’
चोर भले ही शातिर थे, लेकिन वे CCTV कैमरे की पैनी नजर से नहीं बच पाए। पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें चोर सिलेंडर को इस तरह ले जाते दिख रहे हैं जैसे अपनी ही मिल्कियत उठा रहे हों।
पुलिस की कार्रवाई
कारोबारी रितेश उप्पल की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन ‘गैस-प्रेमी’ चोरों की तलाश में जुटी है। इलाके में चर्चा है कि क्या अब सिलेंडर को भी तिजोरी में रखने का वक्त आ गया है? महंगाई के इस दौर में शायद चोरों को लग रहा है कि सोना-चांदी बेचने में रिस्क है, पर सिलेंडर तो हर घर की जरूरत है—मार्केट में डिमांड भी फुल है और सप्लाई भी तुरंत!”








