छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर, दुर्ग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, इलाके में तनाव

राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी, तलवारें और पत्थरबाजी हुई। मुस्लिम युवकों और रक्सेल गैंग के बदमाशों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति अभी सामान्य है।

बताया जा रहा हैं कि मौदहापारा निवासी मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली सोमवार की शाम अपनी बाइक पर निकले थे। इसी दौरान रास्ते में रक्सेल गैंग के रवि रक्सेल, अभय, हर्ष समेत कुछ लड़के मिल गए। दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर कहा-सुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इधर, जैसे ही खबर दोनों पक्षों के लोगों को हुई तो दोनों के समर्थकों ने एक दूसरे पर पत्थराव कर दिया। कुछ लोगों ने इस दौरान चाकू और तलवारें भी लहराई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। किसी तरह की अशांति न फैले इसके लिए तीन थानों की पुलिस बुलाई गई। मौके पर एडिश्नल डीसीपी, दो एसीपी समेत क्राइम की टीम भी मौजूद थी। घटना में घायल कुछ लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।

गफ्फार मोहल्ला में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प
दुसरी तरफ दुर्ग जिले के गफ्फार मोहल्ला क्षेत्र में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है.

इलाके में अभी तनाव का माहौल
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है. स्थानीय व्यक्ति अमित मंगल ने बताया कि इस विवाद के पीछे दो दिन पहले की एक घटना भी वजह हो सकती है. आरोप है कि एक युवक दूसरे समुदाय की युवती को अपने साथ ले गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवती को बरामद कर युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया. इसके बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था, जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया.

करणी सेना ने साजिश का लगाया आरोप
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश थी और एक पक्ष को निशाना बनाया गया. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी – SSP मणिशंकर चंद्रा
घटना के बाद देर रात छावनी थाने के बाहर कुछ संगठनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button