काबुल पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक, अफगान क्रिकेटरों ने रमजान में हमले को बताया बेगुनाहों पर अत्याचार


Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पिछले 20 दिनों से जारी जंग में बीती रात पाकिस्तान की तरफ से बड़ा हमला किया गया. अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पांच जगहों पर बड़ी एयरस्ट्राइक की. खबर है कि इस हमले में पाकिस्तान ने भारी मात्रा में विस्फोटक का प्रयोग किया था. जिससे इन पांचों जगहों पर भारी तबाही देखी गई. इस हमले की अफगान क्रिकेटरों ने कड़ी निंदा की है और इसे बेगुनाहों पर अत्याचार बताया है.
बीती रात 9 बजे किया हमला
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 9 बजे पाकिस्तानी वायुसेना अपने JF-17 और F-16 विमानों से काबुल में हमला किया. इसमें अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के पास रिहायशी इलाके, खुफिया एजेंसी GDI के हेडक्वार्टर के पास रिहायशी इलाके, राष्ट्रपति भवन के पास रिहायशी इलाके और काबुल एयरपोर्ट के पास पुराने नाटो बेस में स्थित 2 हजार बेड वाला सरकारी अस्पताल शामिल था.
पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने की कड़ी निंदा
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने काबुल में रिहायशी इलाकों और गैर-सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. साथ ही अफगान क्रिकेटरों ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की हैं. अफगान खिलाड़ियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए चिंता जताई है और बेकसूर खिलाड़ियों की मौत और घायल हुए लोगों को मुद्दा उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की हैं.
राशिद खान ने क्या कहा?
अफगान क्रिकेटरों ने रमजान के दौरान हुए इस हमले को लेकर बेगुनाहों की सुरक्षा और मानवता के सम्मान की जरूरत पर जोर दिया. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के गेंदबाज राशिद खान ने कहा ‘ काबुल में पाकिस्तानी हवाई हमलों के कारण आम जनता के हताहत होने की खबरों ने मुझे गहरा दुख पहुंचाया हैं. आम नागरिकों के घरों, शिक्षण संस्थानों या चिकित्सा सुविधाओं को निशाना बनाना एक युद्ध अपराध हैं. इंसानी जनों के प्रति इस तरह की घोर उपेक्षा, खासकर रमजान के पवित्र महीनों में बेहद घिनौनी और गहरी चिंता का विषय हैं. इससे केवल फूट और नफरत ही बढ़ेगी.’








