छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राजधानी रायपुर में 25 एकड़ से ज्यादा अवैध प्रोजेक्ट पर चला निगम का बुलडोजर

राजधानी रायपुर मे नगर निगम ने अवैध कॉलोनी और प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। निगम ने 15 मंजिला मकान पर बुलडोजर चलाया है। निगम ने यह कार्रवाई न्यू संतोषी नगर, दुर्गा विहार और बोरियाखुर्द में की है। जिसमें 25 एकड़ से ज्यादा जमीन पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके अलावा वॉल्फोर्ड ग्रुप के पंकज लाहोटी के अवैध प्रोजेक्ट पर भी बड़ी कार्रवाई की गई है। उनके 5 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चलाया गया है।

आपको बता दें कि निगम की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइजर और प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पंकज लाहोटी समेत महेश धनगर, योगेन्द्र वर्मा और देवांगन नामक बिल्डर का नाम सामने आया है। खबर पर अपडेट जारी है…

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button