छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राजभवन के दरबार हॉल का बदला नाम, अब कहलायेगा ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम‘

रायपुर। राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदल कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम‘ किया गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम करने की घोषणा की एवं इसका विधिवत अनावरण किया।

उल्लेखनीय है कि, इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेलकूद एवं युवक कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण नागरिक उपस्थित थे।

आयोजन में प्रदेश कई हस्तियां हुई शामिल
बताया जा रहा है कि, राजभवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button