छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

मुख्यमंत्री पद पर बोले टी.एस. सिंहदेव – “मैं क्यों कहूं कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है”

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। बिलासपुर में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि “मैं कभी नहीं कहूंगा कि मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना है, मुख्यमंत्री आप नहीं बनना चाहते ऐसा कौन कहेगा।” सिंहदेव ने साफ किया कि उन्होंने पहले भी इस विषय पर अपना रुख स्पष्ट रखा है और पार्टी के निर्णय को हमेशा अंतिम माना है।

टी.एस. सिंहदेव ने कहा कि पहले भी जब ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले की चर्चा चल रही थी, तब मीडिया ने लगातार उन्हें इस मुद्दे से जोड़े रखा था। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत इच्छा या महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है, लेकिन अंततः फैसला पार्टी नेतृत्व के हाथों में होता है।

उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में आगामी राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस के सीनियर नेता के रूप में टी.एस. सिंहदेव राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं, और उनके यह शब्द आगामी चुनावी परिस्थितियों में नए संकेत दे सकते हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button