छत्तीसगढ़

CG NEWS : घर से आई बदबू पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, आंगन में मिला व्यक्ति का सड़ा-गला शव

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम खोखरा में एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो जो नज़ारा सामने आया उसने सबको चौंका दिया। घर के आंगन में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से तेज़ बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जब घर के आंगन की तलाशी ली, तो वहां एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान पंचराम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेले रहता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मनोज देवांगन पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बदबू तेज़ हुई, तब लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लिया है। शुरुआती अनुमान है कि शव लगभग चार दिन पुराना है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा! फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है। ग्राम खोखरा में हुई इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये स्वाभाविक मौत थी या इसके पीछे कोई साज़िश है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।

ख़बर को शेयर करें

National Desk

National Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button