छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News : आज शाम रायपुर पहुंचेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा, कल होगा समापन

Chhattisgarh News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकल रही कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा का आज पांचवा दिन है. कांग्रेस की न्याय यात्रा आज सुबह सारागांव से शुरू होकर तर्रा मोड़ होते हुए रायपुर की और बढ़ी है. कांग्रेस की न्याय यात्रा आज देर शाम रायपुर के सड्डु पहुंचेगी.

आज शाम रायपुर पहुंचेगी यात्रा
बता दें कि न्याय यात्रा का ठहराव आज रात सड्डु में ही होगा. यात्रा के छठवें दिन यानी कि कल कांग्रेस की न्याय यात्रा समाप्त हो जाएगी. कल राजधानी रायपुर में यात्रा के अंतिम दिवस के अवसर पर एक बड़ी सभा भी आयोजित की गई है. जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी शामिल होंगे. आज कांग्रेस की न्याय यात्रा के दौरान सारागांव से तर्रा मोड़ तक के यात्रा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंच बनाकर जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया. कांग्रेस की न्याय यात्रा 27 सितंबर को गिरोदपुरी से शुरू हुई है. पांचवें दिन यह यात्रा सारागांव से शुरू होकर जारी है.

आज कांग्रेस की न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पूर्व मंत्री और कोंटा से विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए. इसके अलावा आज की यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम और पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा सहित कांग्रेस के कई विधायक और नेता शामिल थे. बता दें कि यह यात्रा 6 दिन में कुल 130 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

भगवान की शरण में छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस, अपराध रोकने के लिए थाने का किया गया शुद्धिकरण

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button