छत्तीसगढ़

ATF महंगा तो हवाई सफर भी महंगा! अप्रैल से बढ़ सकते हैं किराए

ATF Rate Increase : की आशंका के बीच भारत में हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में बढ़ते तेल संकट का असर अब एविएशन सेक्टर पर साफ दिखने लगा है। माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से विमानों के ईंधन यानी ATF की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसका सीधा असर हवाई किराए पर पड़ सकता है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संकेत दिए हैं कि ATF की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को तय की जाती हैं। ऐसे में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अप्रैल से देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि एयरलाइंस कंपनियां पहले से ही आर्थिक दबाव में हैं और सरकार इस मुद्दे पर उनसे लगातार बातचीत कर रही है।

दरअसल, ATF किसी भी एयरलाइन की कुल लागत का 35 से 45 प्रतिशत हिस्सा होता है। ऐसे में तेल के दाम बढ़ने से एयरलाइंस का खर्च तेजी से बढ़ता है। यही कारण है कि कंपनियां अक्सर किराए में बढ़ोतरी कर इस लागत को संतुलित करने की कोशिश करती हैं।

ATF Rate Increase के पीछे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ता तनाव भी एक बड़ा कारण है। इससे न केवल तेल सप्लाई प्रभावित हो रही है, बल्कि बीमा लागत और उड़ानों के रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। इन सभी कारणों से ऑपरेशनल खर्च बढ़ने की आशंका है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button