छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

बस्ताविहीन दिवस पर शिक्षकों और बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को महात्मा गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर इसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनाने का आग्रह किया था साथ ही साल भर अपने आस पास स्वच्छता बनाये रखने की अपील की थी, इसी के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कछार विकासखंड बिल्हा के छात्र और शिक्षक शनिवार बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर शाला परिसर की साफ सफाई कर आने वाले समय मे पौधारोपण की तैयारी कर रहे जिसमे बच्चों का उत्साह देखते बन रहा, सभी प्रधानमंत्री मोदी के एक अन्य अभियान एक पेड़ माँ के नाम को लेकर उत्साहित हैं और इसकी तैयारी कर रहे। विद्यालय के शिक्षक स्वयं सफाई करते दिखे ताकि बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया जा सके।

बता दें कि सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं लेकिन शाला के शिक्षकों और बच्चों ने सोचा कि अपने विद्यायल की स्वच्छता का दायित्व उनका भी है, इसलिए सभी ने शनिवार को बस्ताविहीन दिवस के अवसर पर इसे स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए प्रांगण की साफ सफाई की जिसमे स्कूल के शिक्षक भी हाथ मे झाड़ू थामे साफ सफाई करते दिखे।ज्ञात हो कि शासन के द्वारा भी “स्वच्छता ही सेवा ” अभियान के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाता रहा है जिसमें स्वयं की सफाई, अपने घर एवं आसपास की सफाई के द्वारा “स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत” का गांधी जी का सपना पूरा करना है और इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करने होगी।

OBC विरोधी है भाजपा…OBC का चेहरा सामने रखकर OBC के ही हितों की करते हैं ठगी – भूपेश बघेल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button