छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – रायगढ़-बिलासपुर हाईवे पर 2 लोगों की मौत, हाइवा और माजदा की हुई भिड़ंत

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार हाइवा और माजदा में जबरदस्त भिडंत हुआ है. दर्दनाक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक माजदा चालक और हेल्पर बताए जा रहे हैं. हादसा इतना खतरनाक था की दोनों वाहन सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला मस्तुरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार हाइवा और माजदा में भिडंत हो गया. दर्दनाक सड़क हादसे में माजदा चालक और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मस्तुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी गई है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button