छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनी के निवेशकों ने काटा बवाल, 500 से ज्यादा गिरफ्तार

Chhattisgarh : जांजगीर में चिटफंड कंपनी में राशि निवेश करने वाले निवेशकों जेल भरो आंदोलन किया. यहां सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे और रैली निकालकर प्रदर्शन किया. फिर तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. पुलिस ने बताया कि 501 लोगों की गिरफ्तारी की गई है, जिन्हें मुचलका में छोड़ दिया गया. – दरअसल, 1 सितम्बर से निवेशकों द्वारा चिटफंड में डूबी राशि को दिलाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन कर रहे हैं. पिछले दिनों भी रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया था. आज निवेशकों ने रैली निकालकर जेल भरो आंदोलन किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में निवेशक पहुंचे थे, जिन्होंने जमकर नारेबाजी की और राशि वापसी की मांग की. निवेशकों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन किया जाएगा.
देखे पूरी खबर

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

लोहारीडीह कांड : सामने आया ईश्वर साहू, अपनी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button