छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

देवेंद्र नगर के बाद अब इन थानों की पुलिस ने अमित बघेल को किया गिरफ्तार, महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल की थी ऐसी टिप्पणी

महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर रायपुर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई की है। अब तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। इससे पहले देवेंद्र नगर थाने में दर्ज मामले में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसके चलते वे वर्तमान में जेल में हैं।

पुलिस के अनुसार महाराजा अग्रसेन और भगवान झूलेलाल पर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में अमित बघेल के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हैं। देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में उन्हें 31 दिसंबर को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं तेलीबांधा और सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जुड़े मामलों में उनकी पेशी 12 जनवरी को निर्धारित की गई है।


बता दें कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी। अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था। अमित के खिलाफ देवेंद्र नगर थाना में 4, तेलीबांधा में 5 और कोतवाली थाना में 4 एफआईआर दर्ज है। वहीं, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, यूपी, झारखंड सहित 12 राज्यों में केस दर्ज किए गए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button