छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : युवक ने कर्जा लेके मंदिर में रचाई शादी, सुहागरात के दिन दुल्हन नगदी जेवर लेके फरार

Chhattisgarh : बलौदाबाजार में सुहागरात के दिन ही दुल्हन दुल्हा को चकमा देकर फरार हो गई पूरा मामला सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर का है। यहां एक युवक ने युवती के रिश्तेदारों को दो लाख रुपये देकर मंदिर में शादी की। मामले में पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।

मंदिर में हुई थी दूल्‍हा-दुल्‍हन की शादी
बता दे कि, युवक की 21 मई को मंदिर में शादी हुई थी , युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाइल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपने परिचित लड़की पूजा पटेल की फोटो भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के स्वजनों ने मंदिर में विवाह की बात कही और खर्च में दो लाख रुपये नगद ले लिए।

सोता रहा दुल्हा, दुल्हन माल पानी लेके फरार
21 मई 2024 को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी हुई। इसके बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया था। रात के समय जब कमरे में दूल्हा सोया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। अपने स्वजनों को बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया तो मोबाइल बंद आया। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। मामले में कोतवाली टीआइ भावना सिंह ने कहा मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है।

पिछले 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की होगी जांच, साय सरकार का बड़ा फैसलापिछले 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की होगी जांच, साय सरकार का बड़ा फैसला

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button