छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

क्या धरमजीत सिंह जल्द बदल सकते है पाला, रमन सिंह के स्वागत के क्या है मायने

लोरमी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के विधायक धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला मुख्यालय में जोशीला स्वागत किया। विधायक धर्मजीत सिंह के स्वागत सत्कार की चर्चा अब जिले में जोरों पर है। स्वागत का अर्थ क्षेत्रवासी अलग-अलग मायनों से निकाल रहे हैं।

विदित हो कि मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह लोरमी प्रवास पर थे। इस दौरान लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुंगेली चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का स्वागत किया। वहीं रात में पुराना बस स्टैंड के सामने पूर्व डॉ. रमन सिंह एक पान के ठेले में पान का मजा लेते देखे गए। उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

भाजपा में जाने की की कई दिनो से है चर्चा

पूर्व सीएम के स्वागत को लेकर लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का लोरमी आगमन हुआ है और यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है, उनके लोरमी आने से निश्चत रूप से हमारे लोरमी के लोगों में उत्साह का संचार हुआ है। हालांकि अब इसके कई राजनीतिक मायने निकले जा रहे हैं। विधायक द्वारा स्वागत सत्कार के मायने क्षेत्रवासी अलग अंदाज में लगा रहे हैं।

🆅🅸🅳🅴🅾 बिलासपुर : जिला अस्पताल म होईस दिखावा के मॉकड्रिल, जिला पंचायत सीईओ ह लिहीस जायजा, गिनाईस खामी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button