छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों-मदरसों, दरगाहों में होगा ध्वजारोहण, वक्फ बोर्ड ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर्व पर राज्य के सभी मस्जिदों-दरगाहों में ध्वजारोहण किया जायेगा। राज्य वक्फ बोर्ड ने तिरंगा फहराने को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, मस्जिद, मदरसा, दरगाह के मुख्य द्वार पर फहराया तिरंगा जायेगा। राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा- राष्ट्रीय पर्व को साथ मिलकर मनाएंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा- तिरंगा हमारा मान- सम्मान और अभिमान है इसको देखते हुए राज्य के हर मस्जिद, मदरसा में तिरंगा फहराना चाहिए। कुछ मस्जिदों और मदरसों में ध्वजारोहण नहीं होता था जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। यह राष्ट्रीय पर्व कोई धर्म का नहीं है यह सबका है इसलिए एकता ही भावना से तिरंगा फहराया जायेगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button