छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, छत्तीसगढ़ का कांग्रेस नेता गिरफ्तार

भिलाई। वरिष्ठ कांग्रेसी और साडा के उपाध्यक्ष रहे बृजमोहन सिंह ने फेसबुक पर पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद भाजपाई भड़क गए और वैशाली नगर थाना पहुंचे। उन्होंने बृजमोहन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

भाजपा नेताओं की शिकायत के बाद पुलिस ने बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार कर लिया लेकिन मामला यही नहीं रूका। लगातार भाजपाई थाने के बाहर पहुंच रहे थे। उनकी भीड़ को देखकर पुलिस ने बृजमोहन सिंह को दूसरे थाने में भेज दिया।

कांग्रेसी भी पहुंचे थाना
वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित पूर्व विधायक अरुण वोरा, अतुल चंद साहू, सीजू एंथोनी, लालचंद वर्मा, अभिषेक मिश्रा, मोहम्मद रफीक, अरुण सिंह सिसोदिया, राजेश गुप्ता, सुनील चौधरी, मोहम्मद इरफान खान, नरसिंह नाथ, अजय शिरबाविकार, सहित कई पार्षद और एमआईसी सदस्य भी थाना पहुंचे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button