रायपुर संभाग
बजट सत्र: धान खरीदी को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष में धमासान, बेरोजगारी भत्ते पर जोरदार बहस
![](wp-content/uploads/2023/03/14-MARCH-11-1-780x470.jpg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट पर सामान्य चर्चा देर शाम तक जारी रही । इस दौरान प्रदेश में धान खरीदी और बेरोजगारी का मुद्दा फिर गरमा गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि धान खरीदी में छग देश में दूसरे नंबर पर है तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। भारत सरकार ने धान खरीदी की व्यवस्था की।
धरमलाल कौशिक के बयान पर मोहम्मद अकबर ने जताई आपत्ति जताते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए भारत सरकार एक रुपए भी नहीं देती। हमारी सरकार ने लोन लेकर धान खरीदी की। धान खरीदी को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई।
इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ते को लेकर भी सत्तापक्ष और विपक्ष में जबरदस्त बहस हुई। मोहन मरकाम ने भाजपा का घोषणा पत्र सदन में दिखाया। साथ ही कहा कि 2003 में भाजपा ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था।
![](wp-content/uploads/2023/02/WATCH-LATEST-KHABRE-BANNER.jpg)