CGNews – सात बार के विधायक चौबे को चटाई थी धूल, ईश्वर साहू ने कहा अब सब के साथ होगा न्याय


रायपुर। विधानसभा चुनाव में वहीं बेमेतरा जिले की साजा सीट के परिणाम ने भी सबको अचंभित कर दिया. यहां एक मजदूर ईश्वर साहू जिन्होंने अपने बेटे को दंगे में खोया था. उन्होंने भूपेश सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से हरा है. ईश्वर साहू की इस जीत की हर ओर चर्चा है क्योंकि उन्होंने सात बार के विधायक रह चुके रविंद्र चौबे को मात दी है. वहीं जीत के बाद आज विधायक ईश्वर साहू अपने समर्थकों के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे. विधायक ईश्वर साहू ने विधानसभा पहुंचते ही चौखट पर घुटने टेक कर प्रणाम किया


ईश्वर साहू ने कहा कि हम हमारे क्षेत्र की जो जरूरत है वह पूरा करेंगे, जो जिम्मेदारी हो पूरा करेंगे. ईमानदारी से काम करेंगे. हमारी प्राथमिकता है केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं, कांग्रेस की सरकार ने जो रोक रखा था उसे जल्द से जल्द हम लागू करेंगे. मुफ्त में गरीबों को चावल देने की योजना जो रोक कर रखे थे उसे देंगे. ऐसे बहुत से काम रुके हुए हैं उसे पूरा करेंगे. जितना ज्यादा हो सके हम विकास करेंगे। इसके साथ ही कहा कि जो अपने पद की पॉवर से कानून व्यवस्था कमजोर किए हुए थे उसे दुरुस्त करेंगे, उसे मजबूत करेंगे.
- पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी : छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़
- 𝗩𝗜𝗗𝗘𝗢 : सक्ती में वेदांता (VLCTPP) की बड़ी पहल: ‘आरोग्य परियोजना’ का हुआ आगाह
- खुशखबरी! अब रायपुर से रीवा जाना होगा आसान, 17 मार्च से शुरू होगी फ्लाइट, जानें किराया और शेड्यूल
- रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! फिर से पटरी पर लौटी ये 13 मेमू ट्रेनें, बोरतलाव-दरेकसा के बीच काम हुआ पूरा
- Balrampur: बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती, पुलिस ने दो लोगों की किया गिरफ्तार, 2 करोड़ का अफीम भी जब्त








