छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

CG Politics : रेणुका सिंह का भी लोकसभा से इस्तीफा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं… अटकलें हुई तेज

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निवास पहुंची। दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो रही है। रेणुका सिंह ने भरतपुर-सोनहत सीट से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री पद की रेस में उनका नाम भी चल रहा है। छत्तीसगढ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन के साथ शुक्रवार को बीजेपी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं। विधायकों से रायशुमारी करेंगे, इसके बाद नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई है। बैठक शुरू होते ही पीएम मोदी को इस जीत के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत है।

इससे पहले बुधवार को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीते 2 सांसदों अरुण साव और गोमती साय ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। वहीं, रेणुका सिंह भी दिल्ली में हैं। इस्तीफे की बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी जैसा निर्देश देगी, वैसा करेंगे। इसके बाद ये साफ हो गया कि इन नेताओं की प्रदेश में ही अहम भूमिका रहने वाली है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button