छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर से मुंबई सीधी बस सेवा की गई प्रारंभ…

रायपुर : नागपुर से मुंबई के मध्य समुद्री महामार्ग प्रारंभ होने का लाभ अप्रत्यक्ष रूप से रायपुर को भी मिला। अप्रैल से रायपुर और मुंबई के मध्य सीधी बस सेवा शुरू हो गई है। नागपुर से मुंबई के मध्य समुद्री महामार्ग प्रारंभ होने से रायपुर भी सीधे सड़क मार्ग से मुंबई से जुड़ गया। रेल,हवाई यातायात के बाद सड़क मार्ग से सीधे जुडऩे से जहां इसका लाभ यात्रियों को

मिलेगा वहीं यह व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी यह महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस मार्ग निर्माण के बाद समय की बचत जो होगी। और दोनों ही स्थितियों में तीसरे विकल्प की उपलब्धता बने रहेगी।

रायपुर से मुंबई के लिये शुरू हुई यह बस मल्टी एक्सेल स्लीपर वाली है जो रायपुर से मुंबई की दूरी 22 घंटे में तय करेगी।यह बस नये अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड भाटागांव से दोपहर 12 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 10 मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से यह बस दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन दोपहर को यहां पहुंचेगी। बस का किराया 2000 से 2200 रूपये रखा गया है।

विधायक शकुंतला साहू के समर्थक का ट्रक पकड़ने की तहसीलदार को मिली थी सजा, हाईकोर्ट से मिली राहत


ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button