छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्‍तीसगढ़ में तीखी धूप और गर्म हवाओं ने किया परेशान, रायपुर में पारा 41.4 डिग्री के पार

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ में अब मौसम का मिजाज बदल गया है और उत्तर पश्चिम से हवाएं आ रही है। गर्म हवाओं के कारण अब गर्मी व उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा और गर्मी में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। प्रदेश भर में एआरजी सारंगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा,यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

तापमान में बढ़ोतरी की है संभावना

हवा की दिशा बदलने से अब रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने लगा है। सुबह से ही तेज धूप शुरू हो गई है,जो दोपहर तक और ज्यादा बढ़ने लगी है। दोपहर की धूप अब जलने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब प्रदेश में गर्मी और बढ़ेगी, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की ही संभावना है। आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी की उम्मीद है। उमस में हो रही बढ़ोतरी से इन दिनों आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक्स व ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की ही संभावना है।

देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है, राज्यपाल की भूमिकाओं की होनी चाहिए समीक्षा – सीएम बघेल

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है