छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CG : 15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित…बंद रहेंगी शराब दुकानें

जगदलपुर। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा दुकानों सहित एफएल-3 होटल बार, एफएल-7 सैनिक कैंटीन एवं मद्य भण्डागार जगदलपुर को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेश जारी किया गया है। वहीं उक्त दिवस पर मदिरा का विक्रय न होने पाये और न ही किसी भी प्रकार से मदिरा का संव्यवहार हो, यह सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गए हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button