छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

महंत ने कसा था तंज…पलटवार करते बीजेपी ने कहा ‘शेरनी तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती जब तक उसे छेड़ा ना जाए’..

रायपुर : सीएम साय ने कोरबा की उम्मीदवार सरोज पांडेय को प्रचार के दौरान शेरनी की संज्ञा दी थी । इस पर नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ महंत ने उनपर तंज कसा था, वही अब भाजपा ने डॉ महंत के तंज पर पलटवार किया है। प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने जवाब देते हुए कहा ‘शेरनी तब तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचती जब तक उसे छेड़ा ना जाए ,शेरनी तो अपने बच्चों की रक्षा करती है। नेता प्रतिपक्ष का ये बयान इस बात को साबित करता है कि उन्हें ज्योत्सना महंत की हार दिखाई दे रही है’

क्या कहा था महंत ने
दरअसल नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सीएम साय के द्वारा सरोज पांडेय को शेरनी बताये जाने पर मीडिया में अपनी प्रतिक्रया दी थी। डॉ महंत ने सरोज पांडेय को शेरनी कहने पर तंज कस्ते हुए कहा था कि, सरोज पांडेय शेरनी हैं, और शेरनी को जब भूख लगती है तो वह अपने बच्चों को ही खा लेती है। यह एक शेरनी का स्वभाव होता है।

उन्होने आगे कहा था कि, सरोज पांडेय भले ही कोरबा लोकसभा प्रत्याशी हैं लेकिन हैं तो वो दुर्ग की। ऐसे में यह भी कहा जाता है कि अगर वो जीतकर आई तो कोरबा में दुर्ग-भिलाई के लोगों का कब्ज़ा होगा। ठेकेदारी से लेकर सभी वो काम कोरबा के लोगों की बजाये दुर्ग-भिलाई के लोग करेंगे। शेरनी हैं तो उनके लोग भी यहां आएंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button