छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

तहसीलदार से मारपीट के फरार आरोपी लिपिक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर तहसील में तहसील आफिस में घुसकर तहसीलदार से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जांजगीर तहसीलदार बजरंग साहू के ऑफिस में मारपीट करने वाले आरोपी लिपिक आशीष मालू को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना के बाद आरोपी लिपिक फरार हो गया था। एफआईआर के बाद जांजगीर एसडीएम ने आरोपी लिपिक को सस्पेंड कर दिया था। तहसीलदार बजरंग साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 332, 353, 294, 506 के तहत दर्ज FIR दर्ज किया था।

दरअसल, तहसीलदार ऑफिस जांजगीर में तहसीलदार बजरंग साहू ने लिपिक आशीष मालू को काम दिया था, जिसके बाद लिपिक तैश में आ गया और तहसीलदार पर पहले बोतल फेंक कर हमला किया। इस हमले से तहसीलदार बच गया, फिर लिपिक आशीष मालू ने तहसीलदार बजरंग साहू की हाथ-मुक्के से पिटाई शुरू कर दी थी। रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली ने एफआईआर दर्ज किया और फरार आरोपी लिपिक आशीष मालू को गिरफ्तार कर लिया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button