रायपुर संभाग

रायपुर – कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल गांधी समझ लोग लेने लगे सेल्फी, निकला डुप्‍लीकेट

छत्‍तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्‍ट्रीय अधिवेशन चल रहा है। अधिवेशन में पार्टी के राष्‍ट्रीय नेताओं के अलावा देशभर से कांग्रेस के करीब 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इसी बीच राहुल गांधी की तरह दिखने वाले एक शख्‍स की चर्चा जोरों पर है।

सफेद रंग की आधी बाजू की टी-शर्ट पहने अधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हमशक्ल उत्‍तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले सल चौधरी लोगों का बरबस ध्यान खींच रहे हैं। अधिवेशन में हर कोई उनके साथ एक सेल्‍फी ले रहे हैं। फैसल चौधरी की भी राहुल गांधी की तरह दाढ़ी है। राहुल की तरह सफेद टी-शर्ट में नजर आते हैं। इसकी वजह से लोग उन्‍हें राहुल गांधी समझ बैठते हैं।

🆅🅸🅳🅴🅾 हादसो का शुक्रवार…अलग अलग सड़क हादसों में चार मासूमों समेत 16 लोगो की मौत

ख़बर को शेयर करें

Back to top button