छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भूपेश कका ल लगीस जोरदार झटका, भौजी ह थामिस भाजपा के दामन

दुर्ग। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में झटका पे झटका लग रहा है। एक के बाद एक पार्टी के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इस कड़ी में आज दुर्ग में भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग में थे। विजय बघेल के नामांकन सभा के दौरान ही कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा ज्वाइन किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। सीमा बघेल का भाजपा प्रवेश होना भूपेश बघेल को परिवारिक तौर पर भी बड़ा झटका कहा जा रहा है। भूपेश बघेल पर इस परिवारिक स्ट्राइक पर आने वाले दिनों में चुनावी राजनीति भी गरमा सकती है। सीमा बघेल के अलावा घनाराम साहू के बेटे सतीश साहू भी बीजेपी में शामिल हो गये हैं।

बता दें कि घनाराम साहू पुराने कांग्रेसी नेता है, वो जिला वो जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। इन दोनों के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस, जेसीसीजे के कार्यकर्ता शामिल हुए ।

चैत नवरात्र में कीजिए धमतरी के माता अंगार मोती के दर्शन..होती है हर मनोकामना पूरी

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button