छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर की एयर हाेस्‍टेस की मुंबई में हत्या, फ्लैट में मिली लाश

रायपुर। इंडियन एयरलाइंस में कार्यरत छत्तीसगढ़ के रायपुर की एयर हाेस्‍टेस की मुंबई में संदिग्‍ध परिस्थिति में मौत हो गई है। मृतका का नाम 23 वर्षीय रुपल ओगरे बताया जा रहा है। वह रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी।

बताया जा रहा है कि, मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्‍प्‍लेक्‍स के फ्लैट में एयर हाेस्‍टेस की लाश मिली है। प्राथमिक जांच के अनुसार एयर हाेस्‍टेस की गला काटकर हत्‍या की आशंका जताई जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button