छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh – राजधानी में दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा, मौके पर दोनो की मौत

Chhattisgarh – राजधानी रायपुर में शुक्रवार की आधी रात सड़क दुर्घटना में युवक-युवती की मौत हो गई। जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, वीआईपी रोड स्थित माना PTS चौक पर आधी रात को दो युवक-युवती बाइक में सवार होकर आ रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, इस टक्कर में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक मौके पर से फरार होने में कामयाब रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

युवती रायपुर की युवक कवर्धा का रहने वाला है
वहीं इस घटना में मृतक युवक का नाम अमन तिवारी और युवती का नाम आहिजा पोद्दार बताया जा रहा है। मृत युवती डीडी नगर की और युवक कवर्धा के आरासिवनी क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button