छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज, पड़ोसन को लेकर भागा पति, पत्नी ने की खुदकुशी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पति की बेवफाई से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी। लेकिन इसके बाद उसका पति मोहल्ले की ही दूसरी लड़की को भगा ले गया था।

खुदकुशी की सूचना के बाद सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर चिराईपानी इंदिरा आवास में 19 साल की सरोज प्रधान का अपने ही पड़ोसी ओमिका यदुवंशी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने 3 महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की थी।

शादी के बाद सरोज अपने ससुराल में रह रही थी। पिछले दिनों पति ओमिका यदुवंशी ने मोहल्ले के ही एक और लड़की को भगा ले जाने के कारण सरोज आहत हो गई। बेटी को परेशान देख उसके माता-पिता उसे अपने घर ले आये थे। जहां सोमवार की दोपहर सरोज ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

DSP निकिता तिवारी ने बताया कि मृतका के पास से उसके पति से संबंधित कोई पत्र बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही आगे की जांच और मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। जांच के दौरान उसके पति के खिलाफ कोई साक्ष्य मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button