छत्तीसगढ़

खड़गे ​बोले- महिला आरक्षण बिल एक जुमला है : बलौदाबाजार में कहा- कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं…देखे क्या क्या कहा…

बलौदाबाजार । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण बिल को जुमला बताया है। उन्होंने कहा कि जहां ‘कांग्रेस नेताओं के दौरे होते हैं, वहां ईडी-आईटी के छापे पड़ते हैं। हमें डरना नहीं, लड़ना है। डर गए तो समझो मर गए। देखते हैं कितना सताते हैं।’
देखे भाषण में क्या क्या कहा

खड़गे ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस हर काम दिल से करती है। 2024 में बीजेपी को सबक सिखाना ही होगा। बीजेपी के लोग संविधान खत्म करना चाहते हैं। खड़गे ने ये बातें बलौदाबाजार में आयोजित कृषक सह श्रमिक सम्मेलन में कही।

महिला आरक्षण सिर्फ जुमला
मोदी जी महिलाओं को आरक्षण आज नहीं दे रहे हैं। 2024 को नहीं दे रहे, 2029 को नहीं दे रहे, 2034 को देंगे। तब ​तक न वो रहेंगे और न हम। राजीव गांधी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लाया गया था तो भी बीजेपी ने विरोध किया। बीजेपी चाहती तो ये भी लागू कर सकती है। लेकिन उसके पास इच्छा शक्ति नहीं। कांग्रेस जो भी काम करती है दिल से करती है। लोगों के लिए करती है।

कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां छापे पड़ते हैं
कांग्रेस नेताओं के जहां दौरे होते हैं, वहां ईडी और आईटी के छापे पड़ते हैं। आप सभी लोगों को 2024 में भाजपा को सबक सिखाना ही होगा। भाजपा के लोगों को कांग्रेस नेताओं की सब जानकारी होती है। कौन, कहां पर है। किसका कहां दौरा होने वाला है।

लोगों को 15 लाख अब तक नहीं मिला
मोदी जी ने कहा था कि लोगों को 15 लाख रुपए मिलेंगे, जो अब तक नहीं मिला। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, ये सब एक जुमला था। बीजेपी के लोग हाथी के दांत के जैसे, दिखाने के और खाने के और।

राहुल ने देश को जोड़ने का काम किया
राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पैदल यात्रा कर देश को जोड़ने का काम किया। भाजपा के लोग सिर्फ भेदभाव करने का काम करते हैं। देश के 5 प्रतिशत लोगों के पास 65 फीसदी संपत्ति, 50 प्रतिशत लोगों के पास सिर्फ 3 प्रतिशत संपत्ति है।

बीजेपी दूसरा संविधान लागू करना चाहती है
बीजेपी के लोग संविधान को खत्म कर दूसरा संविधान लाना चाह रहे हैं। भाजपा अपने विचारों को दूसरों पर थोपना चाहती है। इतिहास में सम्मान वही पाते हैं, जो गरीबों के लिए लड़ते हैं। लेकिन जो गरीबों को खत्म करने की बात करते हैं, वो खत्म हो जाते हैं।

कांग्रेस की नकल करती है भाजपा
मिनी माता पहली म​हिला लोकसभा सांसद बनीं। राजनीतिक पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष सरोजनी नायडू कांग्रेस की थी‍ं। प्रतिभा पाटिल को राष्ट्रपति बनाया। भाजपा के लोग सिर्फ कांग्रेस की नकल करते हैं। देश में जहां भी बड़े काम होते हैं, वहां राष्ट्रपति को शामिल नहीं करते, सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी जाते हैं। नई संसद भवन की नींव रखते समय भी अनदेखी की गई।

​आदिवासियों को 7 हजार की सहायता
19 लाख​ किसानों का कृषि लोन माफ हुआ। 5 लाख 63 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों 7 हजार रुपए लगातार दूसरे साल सहायता राशि दी गई। 5 लाख 16 हजार आदिवासियों को 101 लाख एकड़ वन भूमि पर अधिकार दिलाया। स्वामी इंग्लिश मीडियम स्कूल बनाए। 8 नए मेडिकल कॉलेज भी यहां बनाए गए, जिसका फायदा मिलना शुरू हो गया।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है