छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

CGNEWS – दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या.. विसर्जन के दौरान ही शख्स को उतारा गया मौत के घाट…वजह जान के रह जाऐंगे दंग…

कोरबा: प्रदेश के उर्जाधानी यानी कोरबा शहर में फिर से एक बार खूनखराबा सामने आया है, जानकारी के मुताबिक़ गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। क़त्ल की इस वारदात के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने के आरोपी कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

हत्या की यह पूरी वारदात कोहड़िया केनाल के पास की बताई जा रही है। दरअसल निगम की तरफ से इस जगह को गणेश विसर्जन के लिए नियत किया गया है। यहाँ अब हर दिन समितियां अपने गणपति प्रतिमाओं को विसर्जित करने पहुँच रही है। आज भी एक समिति के लोग गाजे बाजे के साथ यहाँ पहुंचे थे। विसर्जन की तैयारी जारी थी। इसी बीच दो गुटों में देखते ही देखते झड़प हो गई। वही विवाद बढ़ा तो कुछ लोगों ने चाक़ू निकाल लिया और विरोधी पक्ष के एक युवक पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना जैसे ही सीएसईबी चौकी के जवानों को मिली वह भी सीधे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बहरहाल इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस वारदात के बाद गुस्साए लोगों चक्काजाम भी कर दिया। उन्हें समझाइस दी जा रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button