छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भिलाई में नेताओं के चेहरों पर पोताई शुरू

यहां राजनैतिक दलो के बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स को निगम द्वारा हटाकर, दीवार पर पार्टियों के प्रचार प्रसार हेतु बने चित्र और नारे को भी मिटाया गया।

BHILAI. चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। चुनाव का ऐलान होते आज 12 बजे के बाद से प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है ।

इसी कड़ी में आज नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में भी इसका असर दिखाई देने लगा। यहां राजनैतिक दलो के बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स को निगम द्वारा हटाकर, दीवार पर पार्टियों के प्रचार प्रसार हेतु बने चित्र और नारे को भी मिटाया गया।

आयुक्त रोहित व्यास द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होते ही अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी को इसका कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये गए। इनके द्वारा सभी जोन आयुक्त, सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी तथा निगम के तोड़ फोड़ दस्ता को जल्द से जल्द शहर के सभी क्षेत्र से जनप्रतिनिधियों के फोटो, राजनैतिक दलो के बेनर, पोस्टर, होल्डिंग, फ्लेक्स तथा वाल रायटिंग को पूरी तरह से हटाने को कहा गया।

इन जगहों में हुआ काम
– जी.ई.रोड के दोनो किनारे
– पावर हाउस
– सुपेला
– लक्ष्मीनगर
– नेहरू नगर
– अवंती बाई चौक
– खुर्सीपार
– केम्प क्षेत्र
– कोहका कुरूद
– टाउनशिप क्षेत्र हुड़को सहित सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में लगे बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स को जप्त किया गया।

आयुक्त रोहित व्यास का कहना है कि निगम क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील कर दी गई है। इसके बाद अब बिना अनुमति के सम्पूर्ण निगम क्षेत्र में बेनर, पोस्टर, फ्लेक्स लगाना तथा दीवार लेखन, जूलूस, रैली पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है, अपने आस पास की खबरें हमें भेज सकते है